Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nahar marg condition not good in ponta

Sirmour News: शहर से गांव को जोड़ने वाला नहर मार्ग बदहाल, हादसों का खतरा

Wed, 11 Nov 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
nahar marg condition not good in ponta
(ग्राउंड रिपोर्ट)शहरी क्षेत्र से लेकर कुंजा मात्रालिओं पंचायत को आपस में जोड़ने वाली नहर संपर्
(ग्राउंड रिपोर्ट)--
विज्ञापन

हीरपुर वार्ड-13, वार्ड-6 से 12 होते हुए कुंजा पंचायत तक सड़क जगह-जगह टूटी

ढाई किलोमीटर सड़क की टारिंग उखड़ी, गड्ढों से बचने के प्रयास में गिर रहे दोपहिया वाहन चालक
सुरेश तोमर/ अश्वनी रॉय
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब शहर को आसपास के गांवों और कॉलोनियों से जोड़ने वाला नहर मार्ग बदहाली का शिकार है। हीरपुर वार्ड-13 से वार्ड-6, वार्ड-12 होते हुए कुंजा पंचायत तक जाने वाली सड़क जगह-जगह टूट चुकी है। सड़क पर बने गड्ढों और उखड़ी टाइलों के कारण दोपहिया और छोटे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद से मार्ग की मरम्मत करवाने की मांग उठाई है। पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, सतीश तोमर, कमलेश ठाकुर, मनोज चौहान, अरविंद सिंह, वसीम मलिक और रोहित ने बताया कि शहर और गांव को जोड़ने वाले इस संपर्क मार्ग की सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

हीरपुर से चुंगी नंबर छह और आगे तक करीब ढाई किलोमीटर सड़क की टारिंग लगभग तीन वर्ष पहले लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करवाई गई थी लेकिन अब कई जगह से उखड़ चुकी है। बरसात के बाद हीरपुर से चुंगी नंबर छह तक सड़क की हालत और खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मार्ग पांवटा साहिब कॉलेज, द स्कॉलर्स होम जूनियर ब्रांच, गुरु नानक मिशन स्कूल की देवीनगर शाखा, डेंटल कॉलेज, कुंजा मतरालियों पंचायत की पहाड़ी और सुदर्शन कॉलोनी सहित कई रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। रोजाना बड़ी संख्या में विद्यार्थी, स्थानीय लोग और वाहन चालक इस मार्ग से गुजरते हैं। सड़क की खस्ताहालत के कारण उन्हें जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है।
जगमोहन सूर्या, यशपाल राणा, रविंद्र तोमर और टीटू ने बताया कि चुंगी नंबर छह से द स्कॉलर्स होम जूनियर ब्रांच तक कुछ हिस्से में नगर परिषद ने इंटरलॉक टाइलें लगवाई हैं लेकिन कई स्थानों पर टाइलें उखड़ने से सड़क ऊबड़-खाबड़ हो गई है। नहर के पास कुछ हिस्से में टाइलों का काम भी नहीं हो पाया है। उनका आरोप है कि नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग और जलशक्ति विभाग के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द पूरे मार्ग की मरम्मत करवाने की मांग की है।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पांवटा साहिब रामभज तोमर ने बताया कि सड़क की टारिंग करने वाले ठेकेदार के पास पांच वर्ष तक मरम्मत का जिम्मा रहता है। ठेकेदार को नोटिस भेजकर सड़क की मरम्मत करवाने के लिए कहा जाएगा।-----
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed