{"_id":"69b14af50a52bfa4d103493a","slug":"nahan-college-annual-function-on-13-march-nahan-news-c-177-1-ssml1028-173802-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन कॉलेज का वार्षिक पारितोषिक समारोह कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन कॉलेज का वार्षिक पारितोषिक समारोह कल
विज्ञापन
नाहन कॉलेज में प्रेसवार्ता के दौरान प्राचार्य डॉ विभव कुमार शुक्ला। संवाद
प्रेसवार्ता सचित्र-
शैक्षणिक क्षेत्र में 298 और अन्य गतिविधियों में 108 विद्यार्थी होंगे पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार पीजी कॉलेज नाहन का शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक समारोह 13 मार्च को होगा। इसमें स्थानीय विधायक अजय सोलंकी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित करेंगे। कॉलेज में प्रेसवार्ता के दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विभव शुक्ला ने बताया कि वार्षिक समारोह के दौरान शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और 12 मार्च को कार्यक्रम की रिहर्सल भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी रिहर्सल में शामिल नहीं हो पाता है तो वह कॉलेज प्रबंधन को समारोह में शामिल होने की जानकारी साझा कर दें। समारोह के दौरान उन्हीं छात्रों को मंच पर बुलाया जाएगा जिनकी पूर्व सूचना उनके पास होगी ताकि समय की बचत भी हो और बिना व्यवधान कार्यक्रम संपन्न हो सके।
उन्होंने बताया कि शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 298 विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए जाएंगे, जबकि खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 108 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -संवाद