फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nagar parisad nahan increasing the rate of parking in shimla road-new rate is 1100 rupees per month

शिमला सड़क पर बनी पार्किंग महंगी, प्रतिमाह चुकाने होंगे 1100 रुपये

Tue, 23 Nov 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
nagar parisad nahan increasing the rate of parking  in shimla road-new rate is 1100 rupees per month
नाहन नगर परिषद के कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक में शहर की समस्याओं को लेकर चर्चा करते नप अध्यक् - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में शिमला सड़क पर बनी पार्किंग महंगी हो गई है। अब वाहन चालकों को अपना वाहन पार्क करने के लिए प्रतिमाह 800 की जगह 1100 रुपये चुकता करने होंगे जिस पर जीएसटी भी अदा करना होगा। मंगलवार को देश की सबसे पुरानी नगर परिषदों में शुमार नाहन नगर परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता नगर परिषद की अध्यक्ष श्यामा पुंडीर ने की।
विज्ञापन

मासिक बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। खासकर इस बैठक में जहां नाहन में शिमला सड़क पर स्थित नगर परिषद की पार्किंग की फीस में बढ़ोतरी की गई, तो वहीं नगर परिषद के दुकानदारों से लंबित किराये की वसूली को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। फैसला लिया गया कि चौगान मैदान में जाली लगाई जाएगी। साथ ही चौगान में खिलाड़ियों के लिए चैंजिंग रूम का प्राक्कलन भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ शहर में कुत्ता पालने वालों को अब पंजीकरण करवाना होगा। इसकी फीस सालाना एक हजार रुपये रहेगी। वहीं, कुत्ते सड़क पर छोड़ने पर 500 रुपये का जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि नगर परिषद की बैठक में शहर को लेकर कई अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की गई है। साथ ही कई फैसले भी लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बीपीएल के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के जिन दुकानदारों का किराया एक लाख से अधिक लंबित है, उन्हें तीन किश्तों में वसूलने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए नगर परिषद दो महीने का एडवांस चेक लेगी।

उन्होंने कहा कि दुकानदार जल्द से जल्द अपना लंबित किराया जमा करवाएं। कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि बैठक में आय-व्यय के मुद्दे के साथ-साथ नगर परिषद की आमदानी को बढ़ाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई है। इस मौके पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता सहित भाजपा और कांग्रेस समर्थित नगर परिषद के पार्षद व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed