फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nagar parisad election ponta

दिग्गजों की साख दांव पर : तीन पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, 2 पूर्व उपाध्यक्ष और नौ पूर्व पार्षद भी चुनावी मैदान में

Sat, 16 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
nagar parisad election ponta
नगर निकाय चुनाव): दिग्गजों की साख दांव पर...- पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौरनगर निकाय चु
-नगर परिषद चुनाव में कुल 18,286 मतदाता, इनमें पुरुष मतदाता 9,197 और महिला मतदाता 9,089 करेंगे मतदान
विज्ञापन

-सात वार्डों में होगी सीधी आर-पार की टक्कर, दो वार्डों में तिकोना मुकाबला, 4 वार्डों में 4-4 प्रत्याशी मैदान में
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनाव रविवार को पांवटा नगर परिषद के कुल 13 वार्डों में 36 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। इस बार शहरी क्षेत्र के दिग्गज नेताओं की साख भी दांव पर लगी है। तीन पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय सिंघल, निर्मल कौर व कृष्णा धीमान, दो पूर्व उपाध्यक्ष ओपी कटारिया व नवीन शर्मा तथा नौ पूर्व पार्षद भी चुनावी रणभूमि में फिर से किस्मत आजमा रहे हैं। शहर के 13 के वार्डों में कुल 18,286 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 9,197 पुरुष और 9,089 महिला मतदाता शामिल हैं। वार्ड छह में सर्वाधिक 1807 मतदाता और वार्ड 8 में सबसे कम 1,053 मतदाता हैं। शहर के सात वार्डों में सीधा मुकाबला है। दो वार्डों में तिकोना और चार वार्डों में चार-चार प्रत्याशियों के बीच जंग हो रही है।

इस बार पांवटा साहिब नगर परिषद के वार्ड 4,6,9 और 12 में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। शहरी नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर-1 में 1,310 मतदाताओं में 676 पुरुष और 634 महिला मतदाता हैं। इस वार्ड से पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर और अवतार सिंह के बीच मुकाबला है। वहीं, वार्ड-2 में कुल 1307 मतदाताओं में 662 पुरुष और 645 महिलाएं हैं। इस वार्ड से पार्षद पद के लिए आशा देवी और सुदेश कंबोज चुनावी समर में उतरी हैं। शहर के वार्ड नंबर-3 में कुल 1,327 मतदाताओं में पुरुष 671 और महिलाएं 665 हैं। इस वार्ड से मोनिका बाली और राजरानी में जोरदार टक्कर हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, वार्ड नंबर-4 में कुल 1,241 मतदाताओं में 612 पुरुष और 625 महिला मतदाता हैं। इस वार्ड से पूर्व पार्षद दीपा शर्मा और कविता के बीच जंग हो रही है। वार्ड- नंबर 5 में कुल 1,558 मतदाताओं में 786 पुरुष और 772 महिला मतदाता शामिल हैं। इस वार्ड से पूर्व पार्षद अंजना भंडारी, प्रदीप कुमार, पूर्व पार्षद हरविंदर कौर, सर्वशक्ति भटनागर मैदान में उतरी हैं। वार्ड नंबर-6 में कुल 1807 मतदाताओं में 897 पुरुष और 910 महिलाएं शामिल हैं। इस वार्ड से सुमन गर्ग और पूर्व पार्षद इंदरप्रीत कौर में मुकाबला हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वार्ड-7 में कुल 1,343 मतदाताओं में 686 पुरुष और 657 महिला मतदाता हैं। इस वार्ड में रविंद्र सिंह पाल, मयंक महावर और अनुज कुमार मैदान मेंं हैं। उधर, वार्ड नंबर-8 में कुल 1,053 मतदाताओं में से 527 पुरुष व 526 महिलाएं हैं। इस वार्ड पर सबकी नजरें टिकी हैं। वार्ड में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय सिंघल व पूर्व पार्षद डॉ. रोहताश नांगिया की सीधी आमने सामने की टक्कर हो रही है। वार्ड नंबर-9 में कुल 1,528 मतदाताओं में 744 पुरुष और 784 महिलाएं शामिल हैं। इस वार्ड से पूर्व पार्षद मधुकर डोगरी, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, राजेंद्र सिंह व इंद्रजीत सिंह मिक्का मैदान में हैं।
वार्ड नंबर-10 में कुल 1,491 मतदाताओं में 768 पुरुष और 723 महिलाएं शामिल हैं। इस वार्ड से इस बार पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कटारिया, सतीश कुमार, मयंक चौहान व अमित कुमार के बीच जंग है। वार्ड नंबर-11 में कुल 1,205 मतदाताओं में से 615 पुरुष और 590 महिलाएं शामिल हैं। इस वार्ड से पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा कृष्ण धीमान और रीना मैदान में है। वार्ड नंबर-12 में कुल 1,658 मतदाताओं में 816 पुरुष और 842 महिला मतदाता हैं। इस वार्ड से पूर्व पार्षद ममता सैनी, वीनू, सुमन गुप्ता व मीना भाग्य आजमा रहीं हैं।

पांवटा साहिब के वार्ड-13 में कुल 1,458 मतदाताओं में से 733 पुरुष और 725 महिला मतदाता शामिल हैं। इस वार्ड में अखिल शर्मा, कुलदीप चौधरी व महेंद्र सिंह चुनावी मैदान में हैं।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed