फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nagar kirtan in chima sahib

Sirmour News: बाबा अतर सिंह के जन्मदिन पर गुरूद्वारा चीमा साहिब से निकला नगर कीर्तन

Sun, 15 Mar 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
nagar kirtan in chima sahib
गुरूद्वारा चीमा साहिब से पंच प्यारों की अगुवाई में निकलता नगर कीर्तन। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब ने शिरोमणि संत बाबा अतर सिंह मस्तुआणे वाले के 160वें जन्मदिवस पर अलौकिक नगर कीर्तन निकाला और उनके जन्म स्थान गुरुद्वारा चीमा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्र-छाया में सजाया गया। अरदास करने के बाद यह नगर कीर्तन गांव के विभिन्न पड़ावों से होता हुआ गुरुद्वारा नानकसर साहिब पहुंचा। कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब संस्था की ओर से संचालित आसपास की कई अकाल अकादमियों के बच्चों, शिक्षकों तथा अकाल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

नगर कीर्तन के दौरान साबत-सूरत फौजी बैंड और अकाल गुरमत विद्यालय चीमा के भुजंगी सिंहों द्वारा गतका के करतब भी दिखाए गए। इसके अलावा पंथ-प्रसिद्ध ढाढी और कीर्तनी जत्थों ने भी हाजिरी लगाई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की माता हरपाल कौर, मुख्यमंत्री के ओएसडी विनरजीत सिंह गोल्डी सहित कई अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब के मुख्य सेवादार डॉ. दविंद्र सिंह, वाइस-प्रेसिडेंट भाई जगजीत सिंह ने भी नगर कीर्तन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह जोड़-मेला गुरुद्वारा जन्म स्थान, कलगीधर ट्रस्ट बड़ू साहिब, गुरुद्वारा नानकसर साहिब और चीमा साहिब की समस्त संगत के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed