फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   naag navana nansher temple renovation work begin

Sirmour News: नंशैर नाग नवाणा मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू

Mon, 22 Dec 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
naag navana nansher temple renovation work begin
उत्तराखंड के जौनसार और गिरिपार के शिलाई क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर स्थित ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला के ऐतिहासिक एवं आस्था के केंद्र नंशैर नाग नवाणा मंदिर में जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। रविवार को श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया और विधिवत पूजा-अर्चना की।
ठंड के मौसम और मैदानी क्षेत्रों में छाई धुंध के कारण इन दिनों श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखी जा रही है, जिससे स्थानीय दुकानदारों, बाजारों में भी मंदी नजर आई है। हालांकि भीड़ कम होने से श्रद्धालुओं को जल्दी से दर्शन करने का फायदा जरूर मिला है।
विज्ञापन

आमतौर पर मंदिर में उत्तराखंड के जौनसार क्षेत्र तथा गिरिपार के शिलाई क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी बीच मंदिर के पौराणिक स्वरूप को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया है। मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ के लिए पिलर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही मंदिर परिसर में सुरक्षा दीवार निर्माण, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी कार्य प्रस्तावित हैं। मंदिर निचली सतह पर स्थित होने के कारण बरसात के मौसम में यहां जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस पुनीत कार्य में नाम देवता समिति सालवाला, कोटगा गांव के पुजारी, माली, भंडारी सहित क्षेत्र के श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं।

मंदिर के प्रमुख माली एवं पुजारी प्रमोद पंडित ने बताया कि देव आज्ञा के अनुसार निर्माण कार्य के लिए किसी प्रकार की अनिवार्य धनराशि एकत्र नहीं की जा रही है। मंदिर की अपनी निधि से कार्य किया जा रहा है। इच्छुक श्रद्धालु अपनी श्रद्धा अनुसार केवल निर्माण सामग्री के रूप में सहयोग कर सकते हैं।
मंदिर समिति के अनुसार क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था और सहयोग से यह कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed