{"_id":"68d7e9c6d30600d274087ea4","slug":"murti-established-in-temple-nahan-news-c-177-1-nhn1002-160785-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चबाहां मंदिर में शिरगुल महाराज की मूर्ति स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चबाहां मंदिर में शिरगुल महाराज की मूर्ति स्थापित
विज्ञापन
विधायक अजय सोलंकी ने कार्यक्रम में की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सैन की सेर पंचायत के चबाहां में शनिवार को प्राचीन शिव काली मंदिर में शिव रूपी शिरगुल महाराज की मूर्ति की स्थापना की गई। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। विधायक ने कहा कि यह ऐतिहासिक एवं आस्था से जुड़ा स्थल है, यहां पर नावणी-जमटा से आने वाली शिरगुल महाराज की पालकी विश्राम करती है। यह स्थान धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। यहां शिव स्वरूप शिरगुल महाराज की प्रतिमा की स्थापना होने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में आस्था की नई किरण जागृत हुई है। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी शंभू भारती, संत-महात्मा, पंचायत के उपप्रधान सतिंद्र ठाकुर, समाजसेवी ओम प्रकाश, प्रमोद पंडित, राम कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया।