फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   multipurpose workers post vacant in sirmaur

Sirmour News: सिरमौर में बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं के 256 पद खाली

Tue, 29 Apr 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
multipurpose workers post vacant in sirmaur
सिरमौर में बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं के 256 पद खाली
विज्ञापन

शिलाई, राजगढ़, संगड़ाह और पच्छाद खंडों का बुरा हाल

149 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का जिम्मा 42 कर्मियों के कंधों पर

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कैसे मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

चंद्र ठाकुर

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। यहां पर लोगों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य संस्थान तो खोल दिए गए हैं, लेकिन उनमें सृजित अधिकतर पद लंबे अरसे से खाली चल रहे हैं। ऐसे में इन स्वास्थ्य संस्थानों में या तो ताले लटके हैं या फिर प्रतिनियुक्ति पर कभी कभार इन्हें खोला जा रहा है। विभाग इन स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पद नहीं भर पाया है।

दरअसल, सिरमौर जिले में वर्तमान में 149 स्वास्थ्य उपकेंद्र चल रहे हैं। इनमें प्रत्येक स्वास्थ्य उपकेंद्र में एक महिला और एक पुरुष बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पद सृजित किया है। हैरानी की बात है कि स्वीकृत 298 पदों में से केवल 42 पदों पर ही बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता तैनात हैं, जबकि 256 रिक्त चल रहे हैं। सबसे बुरा हाल स्वास्थ्य खंड शिलाई, राजगढ़, संगड़ाह और पच्छाद का है। हालांकि कुछ स्वास्थ्य उपकेंद्रों में सीएचओ सेवाएं दे रही हैं लेकिन फील्ड की रिपोर्ट और कार्य इन्हीं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को देखने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


इनके पद रिक्त होने से केंद्र और राज्य सरकार के स्वास्थ्य कार्यक्रमों का ग्रामीण स्तर पर लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं वर्तमान में सेवाएं दे रहे बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर काम का अतिरिक्त बोझ होने से उन्हें मानसिक दबाव झेलना पड़ रहा है। ये कार्यकर्ता स्वास्थ्य कार्यक्रमों का ग्रामीण स्तर पर क्रियान्वयन करते हैं। धरातल पर योजनाओं की स्थिति और अन्य आंकड़ों की रिपोर्ट विभाग को प्रेषित करने का कार्य भी इनके कंधों पर रहता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं सहित अन्य लोगों का टीकाकरण भी यही कर्मचारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स...

स्वास्थ्य खंड शिलाई में स्वीकृत 30 पदों में से केवल एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सेवाएं दे रहीं हैं। राजगढ़ में स्वीकृत 26 पदों में एक पुरुष व तीन महिला, संगड़ाह में स्वीकृत 52 में से दो पुरुष व दो महिला, पच्छाद में स्वीकृत 46 में से केवल तीन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, धगेड़ा में स्वीकृत 60 पदों में पांच महिला और तीन पुरुष, स्वास्थ्य खंड राजपुरा में एक पुरुष और 21 महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता तैनात हैं।


बाक्स...

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताभ जैन ने माना कि जिले में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों के चलते कार्य संचालन में समस्याएं रहती हैं। रिक्त पदों के बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित कर भरने की मांग की गई है। वहीं कुछ केंद्रों में सीएचओ की तैनाती की गई है।

.....संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed