फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Mukul, Tarun won in quiz and Jatin won in painting.

Sirmour News: प्रश्नोत्तरी में मुकुल, तरुण और चित्रकला में जतिन ने मारी बाजी

Sat, 28 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Mukul, Tarun won in quiz and Jatin won in painting.
पण्याली स्कूल में विजेता प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत करते रेणुका बांध परियोजना के महाप्रबंधक।
उच्च पाठशाला पण्याली में रेणुका बांध प्रबंधन ने आयोजित की प्रतियोगिताएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड की प्रस्तावित रेणुकाजी बांध परियोजना की पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आरएडआर) योजना के तहत राजकीय उच्च विद्यालय पण्याली में पर्यावरण और उर्जा सरंक्षण विषय पर प्रश्नोतरी और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रश्नोतरी में मुकुल और तरुण की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कृतिका व महक ने द्वितीय और तमन्ना व गीतांजलि ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला में सातवीं कक्षा के जतिन प्रथम, 10वीं की प्रतिभा द्वितीय व सिमरन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त दिव्यांग बच्चों के लिए अलग से आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता में नौवीं के छात्र अभिराज पहले व लक्ष्य दूसरे स्थान पर रहा। परियोजना की आरएंडआर योजना के जेओ कपिल ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मानसिक विकास के साथ साथ उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के महाप्रबंधक आरके चौधरी ने विजेता बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बांध प्रबंधन की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए परियोजना प्रभावित परिवारों को इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी किया।

इस मौके पर उप महाप्रबंधक संजीव कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. नीरज सिंघल, जेओ कपिल ठाकुर, कनुप्रिया, पराड़ा पंचायत के प्रधान सुखचैन सिंह, कार्यवाहक मुख्याध्यापिका पूनम देवी, एसएमसी अध्यक्ष रमेश ठाकुर, मनीष कुमार, मदन सिंह, रेनूबाला व मोहित शर्मा सहित विद्यालय के सभी विद्यार्थी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed