फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   mukti dhaam project begin by rotary club

Sirmour News: रोटरी क्लब नाहन ने फिर शुरू की मुक्तिधाम की सफाई

Thu, 11 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
mukti dhaam project begin by rotary club
नाहन के श्मशानघाट में सफाई का कार्य करते रोटरी क्लब नाहन के पदाधिकारी। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

रोटरी क्लब नाहन ने फिर शुरू की मुक्तिधाम की सफाई
नई कार्यकारिणी गठित होते ही बांकुवाला मुक्तिधाम परियोजना शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन ने बांकुवाला मुक्तिधाम (श्मशान) परियोजना को फिर से शुरू कर दिया है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही प्रधान सुरेश शर्मा ने इस परियोजना को आगे बढ़ाते हुए वीरवार को बांकुवाला में सफाई अभियान छेड़ा।
क्लब के सदस्यों ने बांकुवाला में पहुुंचकर जंगली घास की सफाई की और अवरूद्ध हो चुकी जलनिकासी नालियों को खोला। रोटरी क्लब नाहन ने अमन सभरवाल की अध्यक्षता में घास उखाड़ने और नालियों की सफाई का कार्य शुरू किया। इस कार्य के तीन दिन में पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सचिव ललित शर्मा, भूतपूर्व अध्यक्ष नीरज गुप्ता, धीरज गर्ग, नवनीत गुप्ता, बीआर कक्कड़ आदि उपस्थित रहे।
गौरतलब रहे कि रोटरी क्लब नाहन ने पहले कई चरणों में बांकुवाला का जीर्णोद्धार कार्य किया है। इससे बांकुवाला का पूरा नक्शा ही बदल गया है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही क्लब ने एक बार फिर से अपनी बांकुवाला मुक्तिधाम परियोजना को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed