{"_id":"56f297ac4f1c1b1945f14d24","slug":"mp-virender-kasyap-will-adoped-purubala-village-for-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद कश्यप आदर्श ग्राम योजना में पुरूवाला को लेंगे गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद कश्यप आदर्श ग्राम योजना में पुरूवाला को लेंगे गोद
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Wed, 23 Mar 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
विलेज टूरिज्म
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित योजनाओं को प्रभावी ढंग से कार्यान्वित किया जाए और विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समय का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए ताकि इन योजनाओं का लाभ समाज के निचले स्तर पर रहने वाले लोगों को मिल सके।
विज्ञापन
यह बात शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति वीरेंद्र कश्यप ने बुधवार को यहां केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र अथवा प्रदेश सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के लोगों को लाभान्वित करने के अतिरिक्त विकास की गति को आगे बढ़ाना है जिसके लिए सभी को अपना रचनात्मक योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
मनरेगा कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कश्यप ने जानकारी दी कि चालू वित्त वर्ष के दौरान सिरमौर जिला में 77044 जॉब कार्ड धारकों को अस्थायी रोजगार उपलब्ध करवाने पर लगभग 23 करोड़ की खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत जिन लोगों के मजदूरी संबंधी मामले लंबित पड़े हैं उन्हें शीघ्र निपटाया जाए। इस कार्यक्रम के तहत जिला में इस वर्ष 6418 कार्य कार्यान्वित किए जा रहे हैं जिनमें से 2665 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, शेष कार्य प्रगति पर है।
वीरेंद्र कश्यप ने बताया कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत पांवटा ब्लॉक के गांव पुरूवाला को गोद लिया जाएगा, जिसके विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
उपायुक्त बीसी बडालिया ने अध्यक्ष तथा बैठक में आए सभी जन प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों का स्वागत किया और जिला में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के कार्यान्वयन के बारे में जानकारी दी। बैठक में विधायक डॉ. राजीव बिंदल और सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक सुखराम चौधरी, अतिरिक्त उपायुक्त मनमोहन शर्मा, उपनिदेशक डीआरडीए विवेक शर्मा, समिति के गैर सरकारी सदस्यों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।