{"_id":"671a362056604422ab004ab3","slug":"mothers-observed-ahoi-fast-for-the-longevity-of-their-children-nahan-news-c-177-1-ssml1028-135218-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा अहोई व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा अहोई व्रत
Thu, 24 Oct 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
शहर में मनमाने दामों पर दुकानदारों ने बेचे गन्ने
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में महिलाओं ने संतान की लंबी और निरोगी आयु के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखा। इस पर्व को लेकर वीरवार को भी बाजारों में व्रत की खरीदारी होती रही। महिलाओं ने व्रत के लिए जरूरी सामान खरीदा।
उनका यह व्रत सूर्योदय के साथ ही शुरू हो गया था। शाम को मां अहोई की कथा के साथ ही तारों की छांव में यह व्रत खोला गया। बता दें कि अहोई अष्टमी का व्रत अहोई आठे के नाम से भी जाना जाता है। महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु की कामना करती हैं। इस दिन माता पार्वती की पूजा भी की जाती है। शाम को व्रत खोलने के बाद महिलाएं अपने बच्चों को प्रसाद खिलाती हैं और इसके बाद स्वयं भोजन करती हैं। शुरुआती दौर में यह व्रत पुत्र की लंबी और निरोग आयु के लिए रखा जाता रहा है, लेकिन अब महिलाएं अपने बेटों के साथ-साथ अपनी बेटियों के लिए भी व्रत रख रही हैं।
-- -
दुकानदारों ने मनमाने दाम वसूले
अहोई अष्टमी के पर्व पर गन्ने के साथ मूली का पूजन भी किया जाता है। बाजार के अलग-अलग हिस्से में गन्ने के अलग-अलग दाम वसूले गए। दिल्ली गेट पर गन्ने का जोड़ा 60 से लेकर 80 रुपये तक बिका। बस अड्डा क्षेत्र में भी गन्ने के कहीं 50 रुपये जोड़ा तो कहीं 60 और 80 बिका।