{"_id":"626c344d4cf1ee66bf102d82","slug":"mohan-lal-in-sangrah-was-murdered-claims-postmortem-report-nahan-news-sml407276293","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनलाल की संदिग्ध मौत नहीं; हुई थी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनलाल की संदिग्ध मौत नहीं; हुई थी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। संगड़ाह इलाके में 24 अप्रैल को शादी समारोह में आए तहसील कुपवी के रहने वाले 35 वर्षीय मोहन लाल की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मृतक मोहन लाल की संदिग्ध मौत नहीं हुई थी बल्कि मामला हत्या से जुड़ा है।
लिहाजा पुलिस ने अब इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर गहनता से छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 24 अप्रैल रात्रि करीब 10 बजे अज्ञात सूत्रों से संगड़ाह पुलिस थाना को सूचना मिली थी कि गत्ताधार में लड़ाई झगड़ा हो रहा है।
लिहाजा, कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया, जहां पर गांव के काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में मृतक व्यक्ति की पहचान मोहन लाल पुत्र लायक राम निवासी गांव ठोंठ, तहसील कुपवी (शिमला) के रूप में हुई। इस दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने मोहन लाल की मौत का कारण सिर पर पत्थर गिरने से चोट लगना बताया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जिसकी रिपोर्ट पुलिस को अब मिली। रिपोर्ट में संबंधित व्यक्ति की मौत गिरने अथवा चोट लगने से नहीं हुई है, बल्कि चोटों के निशान हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को आधार बनाकर हत्या का मामला दर्ज किया है।
मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने की है। उन्होंने बताया कि मृतक मोहन लाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।