फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   moginand school stood first in science pradarshni

Sirmour News: जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मोगीनंद स्कूल रहा प्रथम

Sun, 01 Mar 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
moginand school stood first in science pradarshni
डाइट नाहन में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम आने पर पुरस्कृत होते मोगीनंद स्कूल के शिक
सचित्र-
विज्ञापन

49 स्कूलों को पीछे छोड़ा और वरिष्ठ वर्ग में पहले स्थान पर मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। नाहन विकास खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में जिलेभर के 49 विद्यालयों ने भाग लिया, जिनमें से मोगीनंद विद्यालय ने वरिष्ठ वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।
यह जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी डाइट नाहन में शनिवार को आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र कासिम और वेद ने वरिष्ठ श्रेणी में अपने वैज्ञानिक मॉडल और प्रस्तुति के माध्यम से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट में नवाचार, वैज्ञानिक सोच और व्यावहारिक उपयोगिता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके चलते उन्हें प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य शिभा खन्ना ने बताया कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाना है, जिसमें मोगीनंद विद्यालय के छात्र पूरी तरह सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस सफलता से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय की इस उपलब्धि से यह साबित हो गया है कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर किसी से कम नहीं हैं।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed