{"_id":"5837257a4f1c1b313513b4aa","slug":"modi-government-against-congres-egitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी पर कांग्रेसियों ने मोदी सरकार पर बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी पर कांग्रेसियों ने मोदी सरकार पर बोला हल्ला
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी ने वीरवार को आम नागरिक-असुविधा दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नोटबंदी के कारण लोगों को पेश आ रही दिक्कतों के मद्देनजर शहर में केंद्र सरकार के खिलाफ रैली भी निकाली। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेसियों ने एडीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी सौंपा। इसके माध्यम से सिरमौर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति को अवगत करवाया कि केंद्र सरकार ने बिना सोचे समझे 500 व 1000 के नोटों पर पाबंदी लगाई है। इस कारण पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल है जिससे देश की अर्थव्यवस्था खराब हो गई है। नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार ने कोई तैयारी नहीं की जिस कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
सरकार ने 5 प्रतिशत लोगों को निशाना बनाने के लिए 95 प्रतिशत लोगों को बेहाल कर दिया है। अपने पैसे बदलवाने व निकालने के लिए मोदी सरकार ने लोगों को सारे-कामकाज छुड़वा कर कतारों में लगवा दिया है। कारोबार डूब रहा है। कमेटी ने कहा कि सरकार को यदि फैसला लेना था तो उसके लिए पूरी व्यवस्था करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा न होने के कारण देश भर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर कंवर अजय बहादुर, अनुप ठाकुर, वीरेंद्र परमार, अमिंदर सिंह, जबर सिंह, सत्याराम चौहान, हितेंद्र सिंह, हरिप्रीत कौर, राकेश गर्ग, वीरेंद्र पासी, कविता, मीना शर्मा, पूजा कंवर, उर्मिला भारद्वाज, नरेश ठाकुर, रघुवीर ठाकुर, महिपत सोलंकी, बलराज कश्यप, कपिल शंक्वाण, आशीष सैनी, संपूर्ण, सलमान, ईश्वर, पूर्व प्रधान बाबूराम, जयदीप शर्मा, अमन ठाकुर, जोगी, श्यामलाल सोढ़ा सहित भारी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।