{"_id":"686bb117bb0d25a90003b705","slug":"mock-drill-in-dav-school-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-154294-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बच्चों को आपदा के समय सुरक्षित उपायों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बच्चों को आपदा के समय सुरक्षित उपायों की दी जानकारी
विज्ञापन
डीएवी स्कूल नाहन में बच्चों को आग बुझाने की विधी बताते दमकल कर्मी। संवाद
सचित्र--
बच्चों को आपदा के समय सुरक्षित उपायों की दी जानकारी
डीएवी विद्यालय नाहन में आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। गृहरक्षा चतुर्थ वाहिनी विभाग नाहन और दमकल केंद्र नाहन के संयुक्त तत्वाधान में डीएवी विद्यालय नाहन में आपदा प्रबंधन पर एक सामूहिक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा के समय किए जाने वाले त्वरित एवं सुरक्षित उपायों की जानकारी देना रहा।
इस अवसर पर खोज एवं बचाव दल के प्रभारी केंद्र कमांडर सोमदत्त शर्मा ने आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप, बाढ़, आग आदि किसी भी समय आ सकती हैं और इनसे निपटने के लिए पूर्व तैयारी आवश्यक है।
बच्चों को यह बताया गया कि आपातकालीन स्थिति में कैसे हिम्मत और सूझबूझ से कार्य करना चाहिए। दमकल विभाग नाहन के प्रशासक रामदयाल ने अग्निशमन के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। इस मॉक ड्रिल ने विद्यालय के विद्यार्थियों गुरमन, इनाया, अनमोल राजपूत, आरुषि, सानिया, वाणी आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाचार्य जसविंदर वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल न केवल जीवनरक्षक ज्ञान प्रदान करती हैं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर एवं जागरूक नागरिक भी बनाती है।
-- -- संवाद