{"_id":"56fa80524f1c1b7d2af002c6","slug":"mobile-towers-workers-union-strike-in-nahan-for-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर वर्कर्स यूनियन ने नाहन में किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावर वर्कर्स यूनियन ने नाहन में किया धरना प्रदर्शन
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Tue, 29 Mar 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल टावर वर्कर्स यूनियन जिला कमेटी ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर बीएसएनएल कार्यालय नाहन में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद यूनियन का प्रतिनिधिमंडल विभाग के एसडीओ से मिला और उन्हें अपनी मांगों से अवगत करवाया। एसडीओ ने वर्करों को आश्वासन दिलाया कि 10 अप्रैल से पूर्व उनकी मांगों पर गौर किया जाएगा।
विज्ञापन
यूनियन के प्रधान उपेंद्र ठाकुर व सचिव संजीव पुंडीर ने बताया कि मंगलवार को पूरे जिले भर में बीएसएनएल टावर को बंद किया गया है, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है। बीएसएनएल विभाग ने एक साल से जमीन का रेंट व 20 माह से वर्करों का वेतन नहीं दिया है जिस कारण वर्कर आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगस्त 2015 में केंद्रीय प्रवर्तन अधिकारी के बीच सभी मांगों को लेकर समझौता हुआ था, जिसका अभी तक कोई संतोषजनक परिणाम नहीं आया। यूनियन ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि 10 अप्रैल से पूर्व उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यूनियन की ओर से लंबी हड़ताल की जाएगी जिसका खामियाजा विभाग को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन