{"_id":"6ac7819ac696b12bcc0efe21","slug":"mobile-canteen-service-resumes-in-paonta-ex-servicemen-express-gratitude-nahan-news-c-177-1-ssml1030-191011-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा में फिर शुरू हुई मोबाइल कैंटीन सुविधा, पूर्व सैनिकों ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा में फिर शुरू हुई मोबाइल कैंटीन सुविधा, पूर्व सैनिकों ने जताया आभार
Fri, 09 Oct 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी राज्यों का रुख करने की मजबूरी होगी खत्म, सैकड़ों पूर्व सैनिकों और सैन्य परिवारों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। लंबे समय से उठाई जा रही मांग के बाद पांवटा साहिब में पूर्व सैनिकों के लिए एक बार फिर मोबाइल कैंटीन सुविधा शुरू हो गई है। सुविधा उपलब्ध न होने के कारण क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और सैन्य परिवारों को कैंटीन का सामान खरीदने के लिए हरियाणा और उत्तराखंड जाना पड़ रहा था। सुविधा बहाल होने पर पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप और केंद्र सरकार का आभार जताया है।
पूर्व सैनिक मामराज और इंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पांवटा साहिब, शिलाई और आसपास के दुर्गम क्षेत्रों के पूर्व सैनिक तथा शहीद सैनिकों के परिजन लंबे समय से स्थानीय स्तर पर कैंटीन सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे थे। स्थायी कैंटीन या मोबाइल वैन की व्यवस्था न होने से उन्हें रोजमर्रा के कैंटीन व घरेलू सामान की खरीद के लिए पड़ोसी राज्यों का रुख करना पड़ता था। इससे समय के साथ अतिरिक्त आर्थिक खर्च भी उठाना पड़ता था।
मोबाइल कैंटीन सुविधा शुरू होने से अब पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र के सैकड़ों पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और वीर नारियों को घर के नजदीक कैंटीन का सामान उपलब्ध हो सकेगा। सुविधा बहाल होने पर स्थानीय पूर्व सैनिक संगठनों ने सांसद सुरेश कश्यप और केंद्र सरकार का विशेष आभार जताया है।