{"_id":"679793c6851b6f54c1014a47","slug":"mla-solanki-listen-the-problem-of-people-in-surla-nahan-news-c-177-1-nhn1002-142143-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सुरला में 88.43 लाख से निर्मित पीएचसी भवन जनता को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सुरला में 88.43 लाख से निर्मित पीएचसी भवन जनता को समर्पित
विज्ञापन
नाहन के सुरला में पीएचसी भवन का उद्घाटन करते विधायक अजय सोलंकी। संवाद
सुरला में 88.43 लाख से निर्मित पीएचसी भवन जनता को समर्पित
विधायक अजय सोलंकी ने किया उद्घाटन, जनसमस्याएं भी सुनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विधायक अजय सोलंकी ने सोमवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुरला में 88.43 लाख से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उद्घाटन किया। इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए शहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि हमारा उद्देश्य नाहन क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान है। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामवासियों ने सड़क, पेयजल, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित अपनी समस्याओं और मांगों को रखा।
इससे पहले विधायक अजय सोलंकी ने मात्तर पंचायत के अंतर्गत 25 लाख रुपये से निर्मित प्राथमिक पाठशाला अगड़ीवाला के भवन का उद्घाटन भी किया। इससे पहले यह विद्यालय निजी कमरों में संचालित हो रहा था। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा, राकेश गर्ग के अलावा पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
....संवाद