फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   mla ajay solanki visit dhaulakunwa agriculture center

Sirmour News: विधायक अजय सोलंकी ने कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा किया, चंदन का पौधा रोपा

Sat, 08 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
mla ajay solanki visit dhaulakunwa agriculture center
केवीके सिरमौर धौलाकुआं में पौधरोपण के बाद विधायक अजय सोलंकी और अन्य लोग। स्रोत : केंद्र
-किसानों के लिए किए जा रहे प्रशिक्षण और प्रसार कार्यों की ली जानकारी
विज्ञापन


-आधुनिक कृषि तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/धौलाकुआं (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर धौलाकुआं का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न गतिविधियों और किसानों के हित में किए जा रहे प्रसार एवं प्रशिक्षण कार्यों की जानकारी ली।
इस दौरान विधायक अजय सोलंकी ने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में चंदन का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने परिसर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी सराहा।
विज्ञापन

विधायक ने कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जिले के किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक सलाह और नवीन कृषि पद्धतियों को पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए किसानों को समय-समय पर नई तकनीकों और वैज्ञानिक जानकारी से अवगत करवाना जरूरी है। उन्होंने किसानों के हित में ऐसी गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने इस दौरान क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं और कई समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसमस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर की ओर से विधायक अजय सोलंकी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर के प्रभारी एवं पर्वतीय कृषि अनुसंधान एवं प्रसार केंद्र धौलाकुआं के सह-निदेशक डॉ. पंकज मित्तल आदि मौजूद रहे।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed