फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   minning concerned problem discussion

Sirmour News: ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और दूसरी समस्याओं पर मांगे जवाब

Wed, 02 Jul 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
minning concerned problem discussion
​​शिवा पंचायत में खनन पट्टे को लेकर जनसुनवाई करते प्रशासनिक अ​धिकारी। संवाद
सचित्र---
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और दूसरी समस्याओं पर मांगे जवाब
जन-सुनवाई में ग्रामीणों ने अपने-अपने सुझाव, आपत्तियां और टिप्पणियां करवाई दर्ज
शिवा पंचायत में खनन पट्टे को पर्यावरण स्वीकृति दिए जाने को लेकर हुई जन सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। तहसील पांवटा के गिरिपार क्षेत्र स्थित शिवा पंचायत में माइनिंग क्षेत्र में खनन पट्टे के लिए पर्यावरण स्वीकृति दिए जाने को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला उपायुक्त एलआर वर्मा ने की। जबकि जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पांवटा के अधिशाषी अभियंता अतुल परमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
बता दें कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से मैसर्स भरली-रुदाना लाइम स्टोन माइन से कीमती पत्थर के खनन के लिए प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य 41,587.50 मीट्रिक टन उत्पादन प्रति वर्ष है और कुल रकबा 2.623 हेक्टेयर खनन पट्टा आवंटित किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान जिला अतिरिक्त उपायुक्त ने पर्यावरण पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों पर चर्चा की और लोगों से उनकी राय जानी।
इस मौके पर परियोजना प्रस्तावक दीपक चावला ने खनन प्रोजेक्ट की फाइल प्रस्तुत की। इसके बाद शिवा, रुदाना, सुनोग, बनौर आदि उपगांव के डेढ़-दो सौ लोगों ने अपने-अपने सुझाव और मांगे दर्ज कराईं। इसमें नए व्यवसाय को शुरू कराने के लिए फिलहाल किसी ने भी आपत्तियां और टिप्पणियां दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुदाना के शांति स्वरूप ने चुना पत्थर खदान चलने पर कितने रोजगार जुड़ेंगे इस पर जवाब मांगा। इसपर खदान मालिक ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरफ से परियोजना के अनुसार रोजगार देने का भरोसा दिया।
सुनोग गांव के राजेश कुमार, पंचराम परमार ने पानी, सड़क, स्वास्थ्य, पाइप लाइन, गर्मी के दिनों में सड़क पर पानी छिड़काव समेत पेश आने वाली दूसरी समस्याओं को सामने रखा और इसका हल मांगा।
शिवा पंचायत की प्रधान बबिता परमार और रीना चौहान ने खनन से आय बढ़ाने, नरेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य सुविधा देने की बात कही। इस पर खान मालिक ने हर छह महीने में स्वास्थ्य शिविर लगाने की बात कही। जरूरत पड़ने पर वाहन सुविधा भी देने की बात कही।
खनन मालिक दीपक चावला ने ग्रामीणों की चिंताओं का निदान करते हुए खदान में माल ढुलाई, मशीन चालक, ठेकेदार और श्रमिक स्थानीय स्तर पर ही लेने की बात कही।
जनसुनवाई में सामाजिक सेवा में 400 लाइट, 50 हजार रुपये हर वर्ष छात्राओं की शिक्षा व फर्नीचर, शौचालय, जागरुकता शिविर, किताबें, गरीब तबके के बच्चों को ड्रेस आदि में सहयोग करने की बात भी उठी।

इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी मंजीत सिंह, शिवा पंचायत की प्रधान बबिता परमार, प्रधान भरली आगरी रीना चौहान, उपप्रधान राकेश चौहान, रघुवीर पुंडीर आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
----संवाद

शिवा पंचायत में खनन पट्टे को लेकर जनसुनवाई करते प्रशासनिक अधिकारी। संवाद

शिवा पंचायत में खनन पट्टे को लेकर जनसुनवाई करते प्रशासनिक अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed