{"_id":"5f7603628ebc3e9bb92592c5","slug":"mining-nahan-news-sml346933850","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करते जेसीबी और आधा दर्जन ट्रैक्टर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करते जेसीबी और आधा दर्जन ट्रैक्टर पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने यमुना और बाता नदी के आसपास अवैध खनन करते एक जेसीबी और आधा दर्जन ट्रैक्टरों को पकड़ा।
वन विभाग ने इनसे 1.47 लाख जुर्माना भी वसूल किया। माजरा वन विभाग की टीम ने अवैध खनन पर की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खननकारियों में हड़कंप मचा है। विभाग को यमुना नदी और बाता नदी के कुछ स्थलों पर अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त सूचना मिलने पर डीएफओ पांवटा ने माजरा के वन परिक्षेत्राधिकारी हर्ष मोहन के नेतृत्व में टीम गठित की। वन विभागीय टीम में वन खंड अधिकारी तपेंद्र सिंह, वन रक्षक अमरीक सिंह, शुभम, काबुल और हिमानी को शामिल किया गया। अवैध खनन के लिए संवेदनशील नदी क्षेत्रों पर टीम ने छापे मारे। इस दौरान अवैध खनन करते एक जेसीबी मशीन और 6 ट्रैक्टर पकड़े गए।
डीएफओ पांवटा कुणाल अंग्रीश ने कहा कि वन परिक्षेत्राधिकारी हर्ष मोहन की टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान यमुना और बाता नदी क्षेत्रों में अवैध खनन करते पकड़ी जेसीबी और आधा दर्जन ट्रैक्टरों के मालिकों से 1.47 लाख जुर्माना राशि वसूली गई है। पांवटा और आसपास क्षेत्रों में अवैध खनन और अवैध शराब के खिलाफ भी वन विभाग की मुहिम जारी रहेगी।