फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Meritorious students were honored at Surla School, their talent was showcased on stage.

Sirmour News: सुरला स्कूल में मेधावियों को मिला सम्मान, मंच पर दिखी प्रतिभा

Thu, 04 Dec 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored at Surla School, their talent was showcased on stage.
ऑपरेशन सिंदूर पर लघु नाटिका और योग प्रस्तुति ने जीता दिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य अमृता कंवर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुईं। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मुख्यातिथि ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
प्रधानाचार्य राजीव कुमार सैनी ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखा। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत बच्चों ने केरल का नृत्य किया। श्रुति और चारू ने ऑपरेशन सिंदूर पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। हर्ष, लक्की व साथियों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। योग पर बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति बेहद आकर्षक रही।
विज्ञापन

अंत में मुख्यातिथि अमृता कंवर ने स्कूल के मेधावी बच्चों को इनाम देकर पुरस्कृत किया। इसमें कक्षा 10 से लकी, शगुन व राधिका शर्मा, 12वीं से कल्पना, राघव ठाकुर व मोनिका ठाकुर को पुरस्कृत किया गया। विज्ञान संकाय से कृष तथा खेलों में हिमांशु, दिव्यांशु, इशिता, पुरुषोत्तम, आयुष, निशांत व कृष को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति, स्कूल स्टाफ समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed