{"_id":"6a902ad8980cc4e31c016301","slug":"memorandum-to-sdm-nahan-news-c-177-1-ssml1030-187187-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शॉपिंग कांप्लेक्स में सुविधाओं का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शॉपिंग कांप्लेक्स में सुविधाओं का टोटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदहाल व्यवस्था के खिलाफ दुकानदारों ने मोर्चा खोला, एसडीएम को सौंपा ज्ञापननगर परिषद से मरम्मत, पार्किंग, शौचालय व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 8 स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स में बदहाल व्यवस्था के खिलाफ दुकानदारों ने मोर्चा खोल दिया है। दुकानदारों ने उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को ज्ञापन सौंपा है। शॉपिंग कांप्लेक्स का बेसमेंट नशा करने वालों का अड्डा बनता जा रहा है। इसमें पार्किंग सुविधा, परिसर में स्वच्छता, शौचालय सुविधा, दुकानों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। नगर परिषद कांप्लेक्स के दुकानदारों का कहना है कि इस शॉपिंग कांप्लेक्स में 30 दुकानें हैं, जहां रोजाना करीब सैकड़ों लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। सभी दुकानदार नगर परिषद को लगभग 80 हजार रुपये प्रतिमाह किराया दे रहे हैं, बावजूद इसके कोई सुविधा नहीं दी जा रही। एसडीएम को सौंपे गए लिखित शिकायत पत्र में कहा गया है कि कांप्लेक्स के बेसमेंट में स्थित पार्किंग स्थल की स्थिति बेहद चिंताजनक है। यहां साफ-सफाई और निगरानी के अभाव में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।
स्थानीय लोगों ने यहां नशे और अन्य अनैतिक गतिविधियों की कई बार शिकायत की है। हाल ही में इसी बेसमेंट पार्किंग में हत्या की घटना होने के बाद से दुकानदारों और आम लोगों में भय का माहौल है। दुकानदारों ने बताया कि कांप्लेक्स में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। बेसमेंट में गंदगी, अंधेरा और बदबू बनी रहती है। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तक नहीं है। इसके अलावा कांप्लेक्स को बने हुए 20 साल से अधिक हो गए हैं, लेकिन एक बार भी इसकी मरम्मत व सफेदी नहीं हुई है। कई बार छत और दीवारों का प्लास्टर टूटकर गिर चुका है, जिसमें लोग बाल-बाल बचे हैं। दुकानदारों ने मांग की है कि कांप्लेक्स में नियमित सफाई, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, भवन की मरम्मत व व्हाइटवॉश, पार्किंग की समुचित व्यवस्था और सीसीटीवी व पुलिस गश्त के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही बेसमेंट में हो रही असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस विभाग के साथ समन्वय कर ठोस कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी अप्रिय घटना दोबारा न हो।