फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   members of association elected

Sirmour News: ओपी ठाकुर को प्रधान परिषद संगड़ाह की कमान

Thu, 27 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
members of association elected
29 प्रधानों ने सर्वसम्मति से चुना अध्यक्ष, विकास कार्य और समस्याओं को उठाने का लिया संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह/हरिपुरधार (सिरमौर)। विकास खंड संगड़ाह की पंचायतों के प्रधानों ने एकजुटता दिखाते हुए प्रधान परिषद संगड़ाह की नई कार्यकारिणी का गठन किया। विकास खंड संगड़ाह के सभागार में हुई बैठक में 29 ग्राम पंचायत प्रधानों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत गेहल के प्रधान ओपी ठाकुर को प्रधान परिषद संगड़ाह का अध्यक्ष चुना गया। चंद्र देव पुंडीर प्रधान भाटन भूजोंड को उपाध्यक्ष, लता भारद्वाज प्रधान भलोना को सचिव, प्रताप सिंह प्रधान भौन कड़ियाना को कोषाध्यक्ष तथा संगीता पुंडीर प्रधान देवा मानल को प्रेस सचिव चुना गया। वहीं लवराज चौहान प्रधान शामरा, अनिल शर्मा प्रधान बड़ोल और विजेंद्र सिंह प्रधान भुटली मानल को मुख्य सलाहकार बनाया गया। भवाई के जगत चौहान, रंफुआ जबड़ोग के कुंदन सिंह तथा सेर तंदुला की कमलेश कुमारी ने भी नई कार्यकारिणी को समर्थन दिया। पंचायतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पंचायत प्रतिनिधियों के हितों की पैरवी करने, ग्रामीण विकास को गति देने तथा विभिन्न पंचायतों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed