फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   meeting on loksabha election organised in nahan

Sirmour News: सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

Mon, 20 May 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
meeting on loksabha election organised in nahan
नाहन में लोक सभा शिमला निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव अधिकारियों के साथ
सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव 2024 के सफल आयोजन के दृष्टिगत सोमवार को नाहन स्थित उपायुक्त कार्यालय में लोकसभा शिमला निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव ( भारतीय प्रशासनिक अधिकारी) ने बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में सामान्य पर्यवेक्षक ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा भी ली। बैठक के दौरान अवगत करवाया गया कि जिले में चुनाव के दृष्टिगत 712 पुलिस बल तैनात किए गए हैं और सफलतापूर्वक चुनाव करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक स्तर पर अंतरराज्यीय समन्वय बैठक भी आयोजित की जा चुकी है। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले के साथ लगते राज्यों के प्रवेश मार्गों पर 5 चेक प्वाइंट लगाए गए हैं और सभी चेक प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं।
विज्ञापन


सामान्य पर्यवेक्षक ने समस्त नोडल अधिकारियों को चुनाव आयोग के मैनुअल के मुताबिक प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जिले के सामान्य पोलिंग स्टेशन व संवेदनशील पोलिंग स्टेशन, शिकायत निगरानी प्रणाली व व्यय निगरानी प्रणाली की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में चुनाव के दौरान विभिन्न गतिविधियों पर निगरानी के लिए 20 उड़न दस्ते, 39 साथेटिक निगरानी दस्ता, 05 वीडियो व्यूइंग दल, 11 वीडियो सर्विलेंस दल, 05 अकाउंटिंग दल और 05 सहायक व्यय अधिकारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एलआर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, एसडीएम नाहन सलीम आजम, एसडीएम गुंजित चीमा, एसडीएम पच्छाद डॉ. संजीव धीमान, पीओ डीआरडीए अभिषेक मित्तल, तहसीलदार निर्वाचन मोहिन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अजय पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed