{"_id":"6a75dc396ef6c6866f0ca176","slug":"meeting-ob-sawantarta-divas-program-in-dadhau-nahan-news-c-177-1-ssml1028-185498-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ददाहू में सादगी से मनाया जाएगा 79वां स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ददाहू में सादगी से मनाया जाएगा 79वां स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन
ददाहू में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बुलाई बैठक के दौरान अधिकारी व अन्य लोग। स
सचित्र--
कार्यक्रम में 10 कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ददाहू के तहसील प्रांगण में सादगी से मनाया जाएगा। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूल-कॉलेजों में ही होंगे। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण, सलामी और राष्ट्रीय गीत का ही आयोजन होगा। इस दौरान पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में सराहनीय योगदान देने वाले 10 कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर शुक्रवार को ददाहू में हुई बैठक में यह निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय पर्वों को मानना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी व कर्तव्य है। बैठक में बीडीओ दर्शन लाल पुंडीर, एसएचओ प्रियंका चौहान, एनडीआरएफ के निरीक्षक नफिश खान, प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा, बीईईओ सतीश शर्मा, ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग समेत अन्य लोग मौजूद रहे।-- -- -- --
विज्ञापन
कार्यक्रम में 10 कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ददाहू के तहसील प्रांगण में सादगी से मनाया जाएगा। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूल-कॉलेजों में ही होंगे। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण, सलामी और राष्ट्रीय गीत का ही आयोजन होगा। इस दौरान पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में सराहनीय योगदान देने वाले 10 कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर शुक्रवार को ददाहू में हुई बैठक में यह निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय पर्वों को मानना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी व कर्तव्य है। बैठक में बीडीओ दर्शन लाल पुंडीर, एसएचओ प्रियंका चौहान, एनडीआरएफ के निरीक्षक नफिश खान, प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा, बीईईओ सतीश शर्मा, ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन