फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   meeting

पांवटा साहिब में अवैध रूप से चल रहे उत्तराखंड के ई-रिक्शा

Tue, 13 Oct 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
meeting
पांवटा साहिब में ई-रिक्शा संचालकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम और उपस्थित आरटीओ ? - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में सरकार और विभाग से अनुमति मिलने पर फिर से ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ने लगे हैं। इसका फायदा उठाते हुए उत्तराखंड राज्य से दर्जनों ई-रिक्शा अवैध रूप से चलने लगे हैं जिससे टेंपो यूनियन और ई-रिक्शा यूनियन को खूब चूना लग रहा है। मंगलवार को स्थानीय प्रशासन और आरटीओ सिरमौर के साथ बैठक में इस मुद्दे को उठाया गया। एक हफ्ते के अंदर ई-रिक्शा के रेट और रूट तय कर ई-रिक्शा चालकों को जानकारी दे दी जाएगी। मंगलवार को पांवटा साहिब एसडीएम कार्यालय में ई-रिक्शा और टेंपो चालकों की एसडीएम पांवटा कार्यालय में बैठक हुई जिसमें ई-रिक्शा और टेंपो संचालकों ने मामला प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा और आरटीओ नाहन सोना चौहान विशेष रुप से मौजूद रहे। एसडीएम और आरटीओ ने स्थानीय बैठक में पांवटा के सैकड़ों ई-रिक्शा और टेंपो संचालकों की समस्याओं और मांगों को सुना। शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया। ई-रिक्शा चालकों की ओर से सवारियों से लिए जा रहे किराये को निर्धारित करने और एनएच पर ई-रिक्शा न चलाने पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान आरटीओ ने ई-रिक्शा के रूट तय किए जिसमें ई-रिक्शा एनएच से जा तो सकते हैं लेकिन एनएच पर ई-रिक्शा को खड़ा नहीं कर सकते।
विज्ञापन

नए ई-रिक्शा परमिट देने पर भी चर्चा हुई। अवैध रुप से बिना परमिट उत्तराखंड ई-रिक्शा को बंद करने के लिए ई-रिक्शा यूनियन ने आरटीओ नाहन सोना चौहान को शिकायत की गई। शीघ्र इनके खिलाफ कार्रवाई कर बंद करवाने का आग्रह किया है। इस अवसर पर पांवटा पुलिस ट्रैफिक इंचार्ज अमित राजटा, टेंपो यूनियन और ई-रिक्शा यूनियन के प्रधान एवं उपप्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आरटीओ नाहन सोना चौहान ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों और टेंपो यूनियन के साथ बैठक हुई है। ई-रिक्शा का किराया निर्धारित करने और रूटों के बारे में चर्चा हुई है। एक हफ्ते के अंदर ई-रिक्शा के रेट और रूट तय कर ई-रिक्शा चालकों को जानकारी दी जाएगी। बिना परमिट चल रहे ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई होगी। उत्तराखंड राज्य से अवैध ई-रिक्शा पांवटा में नहीं आने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed