Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Markets buzz with activity on Karwa Chauth, shopping in full swing

Sirmour News: करवाचौथ पर्व पर बाजार गुलजार, जमकर हुई खरीदारी

Thu, 09 Oct 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Markets buzz with activity on Karwa Chauth, shopping in full swing
नाहन के हिंदू आश्रम में करवाचौथ पर्व पर हाथों में मेहंदी लगवाती महिलाएं। संवाद
नाहन के मुख्य बाजार में महिलाओं की खूब उमड़ी भीड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। करवाचौथ पर्व को लेकर नाहन शहर की दुकानें ग्राहकों से भरी दिखाई दीं। महिलाओं ने बाजार पहुंचकर सौंदर्य प्रसाधन, मिठाई, कपड़े और ज्वेलरी की जमकर खरीदारी की। करवाचौथ से एक दिन पहले हाथों में मेहंदी लगाने के लिए बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं की सबसे अधिक भीड़ सौंदर्य, कपड़ों और खाने-पीने की दुकानों पर रही। बड़ी संख्या में महिलाओं ने दिनभर खरीदारी की।
पहली बार व्रत रख रही नई नवेली दुल्हनें सजने-संवरने को लेकर काफी उत्साहित दिखीं। बाजार में मेहंदी रचाने के लिए वे अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। शहर के कई मार्गों पर मेहंदी लगाने के लिए लड़कियों ने स्टॉल लगाए हुए थे।
विज्ञापन

शहर के बड़ा चौक, गुन्नुघाट बाजार, बड़ाचौक और हिंदू आश्रम में सजी मिठाई, मनियारी, कपड़े और ज्वेलरी की दुकानों में सुबह से ही भीड़ लगी रही। दुकानों में महिलाओं ने खूब खरीदारी की। करवाचौथ पर्व पर ग्राहकों की भीड़ देखकर कारोबारियों के भी चेहरे खिले नजर आए।

नाहन के हिंदू आश्रम में करवाचौथ पर्व पर हाथों में मेहंदी लगवाती महिलाएं। संवाद

नाहन के हिंदू आश्रम में करवाचौथ पर्व पर हाथों में मेहंदी लगवाती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed