फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Marital dispute resolved through mutual agreement, divorce petition withdrawn

Sirmour News: वृद्धाश्रम में सेवा-सहयोग और पौधरोपण अभियान को गति देने का निर्णय

Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Marital dispute resolved through mutual agreement, divorce petition withdrawn
उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति पांवटा साहिब की मासिक बैठक में सामाजिक सरोकारों पर बनी कार्ययोजना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति पांवटा साहिब इकाई की अगस्त माह की मासिक बैठक विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केदारपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता ने की। बैठक में समिति के सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को गति देने का संकल्प लिया गया।
बैठक की शुरुआत वंदे मातरम से हुई। इस दौरान गंगूवाला में संचालित वृद्धाश्रम में समिति की ओर से सेवा-सहयोग करने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कहा कि जल्द ही वृद्धाश्रम की आवश्यकताओं का आकलन कर सहयोग की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में गत 15 अगस्त को आयोजित हरियाली तीज महोत्सव की भी समीक्षा की गई। सदस्यों ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को और बेहतर ढंग से आयोजित करने पर चर्चा की। बैठक में भारत भारती संगठन की ओर से अजय शर्मा और जीवन प्रकाश जोशी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना के अनुरूप संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने एक सितंबर को मिनी सचिवालय के समीप स्मारक स्थल पर आयोजित भूतपूर्व सैनिक सम्मान समारोह के लिए समिति सदस्यों को आमंत्रित किया। इसके अलावा समिति के प्रस्तावित पौधरोपण अभियान पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सदस्यों से पौधों की आवश्यकता का आकलन कर जल्द पौधे उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर डॉ. संजीव गुप्ता, अतुल रस्तौगी, केके दीक्षित, राजेश शर्मा, वीरेंद्र कुमार सिंह, शिव कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed