फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   mansa devt mela will begin from 10 oct.

Sirmour News: सैनधार क्षेत्र में मनसा देवी मेला 10 अक्तूबर से

Fri, 04 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
mansa devt mela will begin from 10 oct.
सैनधार क्षेत्र में मनसा देवी मेला 10 अक्तूबर से
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी मेले का मुख्य आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। सैनधार क्षेत्र की नेहर स्वार पंचायत में स्थित मनसा देवी मंदिर कैंथघाट में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर 10 व 11 अक्तूबर को मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं मेले का मुख्य आकर्षण होगी। इसके अतिरिक्त महिलाओं की मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इसमें रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर व मटका फोड़ आदि प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 11 अक्तूबर को मेला समापन के मुख्यातिथि होंगे। जबकि 10 अक्तूबर को ग्राम पंचायत पराड़ा के प्रधान सुखचैन ठाकुर, अनिल राणा व कौशल दत्त शर्मा मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। मेला प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि मां मनसा देवी मंदिर के प्रति क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था है जिसके चलते दुर्गा अष्टमी पर यहां मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष खिलाड़ियों को नकद इनाम के साथ -साथ आकर्षक पुरस्कार पुरस्कार भी भेंट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed