फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   man died in car accident in giri river rajgargh sirmaur -case file

गिरि नदी में गिरी कार, चालक की मौके पर मौत

Mon, 01 Nov 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
man died in car accident in giri river rajgargh sirmaur -case file
सिरमौर के राजगढ़ में शलैच कैंची के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरि नदी में गिरी कार। - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-नेरीपुल सड़क पर एक कार के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तीन दिन बाद कार और चालक का शव बरामद हुआ। स्थानीय पुलिस ने हादसे की जांच में जुट गई है। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी शिलाबाग को सोमवार सुबह सूचना मिली कि शलैच कैंची के पास एक मारुति कार नंबर (एचपी16एए-0116) गिरि नदी में दुर्घटनाग्रस्त हालत मिली है। इस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि कार चालक ठारू निवासी अजीत सिंह (25) की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक अजीत सिंह सोलन में अपना क्लीनिक चलाता था, जो 29 अक्तूबर को सोलन से घर की ओर आया था लेकिन उस दिन वह घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

डीएसपी भीष्म ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि उसकी कार 29 अक्तूबर की रात को ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसका किसी को पता नहीं चल पाया। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गत रविवार को पुलिस चौकी शिलाबाग में परिजनों ने लिखवाई थी। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी आर्थिक सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed