{"_id":"66d30483c4dcfae481015df5","slug":"majra-school-khel-maidan-condition-not-wel-nahan-news-c-177-1-nhn1001-131381-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखी खेल मैदान समेत सुविधाओं की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखी खेल मैदान समेत सुविधाओं की कमी
विज्ञापन
जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखी खेल मैदान समेत सुविधाओं की कमी
हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान बनने के बाद माजरा खेल मैदान की हालत ठीक नहीं
जिला अंडर-14 खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को हुई काफी दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। स्वर्ण जयंती राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय माजरा के खेल मैदान की खस्ता हालत है। हॉकी का एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाए जाने के बाद शेष मैदान पूरी तरह से समतल नहीं है। फिर भी माजरा में जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इससे फुटबाल और बास्केटबाल मैच आयोजन में परेशानी हुई।
बता दें कि
माजरा स्कूल में टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया है जिसमें जिले के विभिन्न खंडों की टीम के करीब 750 खिलाड़ी भाग ले रहें हैं। इन खिलाड़ियों को खेलने के लिए बेहतर मैदान उपलब्ध नहीं हो पाने पर आसपास के निजी स्कूल मैदान में बास्केटबाल की प्रतियोगिता तथा माजरा से करीब 12 किलोमीटर दूर देवीनगर स्कूल मैदान में फुटबाल की प्रतियोगिता करवानी पड़ी।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समय माजरा मैदान में सुविधाओं की कमी है। इस बारे में प्रशासन को अवगत करवा दिया गया था। एथलीट खिलाड़ियों का भी कहना है कि ट्रैक पर पत्थर हैं तथा उन ट्रैक पर दौड़ने में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही बैडमिंटन खेल आयोजन में बरसात के चलते मैदान गीला रहने पर परेशानी हुई। वॉलीबाल का मैदान तैयार करने में भी दिक्कतें आईं जिससे खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एडीपीओ धर्मपाल सिंह ने कहा कि जिलास्तरीय मेजर व माईनर गेम्स प्रतियोगिता में 750 से अधिक खिलाड़ी रहते हैं। ठहरने व खाने पीने की व्यवस्था को देखते हुए जिले के माजरा स्कूल मैदान का चयन किया गया था। माजरा मैदान की हालात के बारे उच्चाधिकारियों व प्रशासन को पहले ही अवगत करवा दिया गया था। बरसात के चलते कुछ दिक्कतें आईं। इसके बावजूद भी साथ लगते निजी स्कूल और देवीनगर पांवटा स्कूल का सहयोग लेकर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रहीं हैं।
संवाद