{"_id":"56f000884f1c1bed7ff14d24","slug":"majdoor-union-arrange-one-day-strike-for-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर यूनियन की सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर यूनियन की सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Mon, 21 Mar 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
सर्राफा बाजार लगातार 16वें दिन भी बंद रहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर की एक मजदूर यूनियन ने हड़ताल शुरू कर दी है। अपनी मांगों को लेकर सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल रखी। पहले, मजदूर यूनियन की गोंदपुर में बैठक हुई। बैठक में हटाए गए कामगारों के पक्ष में संघर्ष का ऐलान किया गया। काम से हटाए, पांच कामगारों को वापस रखने की मांग रखी गई है। मजदूर नेताओं ने कहा कि इकाई प्रबंधन ने मांगे नहीं मानी तो अनिश्चित हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन
मजदूर नेता प्रदीप चौहान, स्थानीय मजदूर इकाई प्रधान ब्रिजमोहन, उप प्रधान शैलेंद्र कुमार, महासचिव रोहित कुमार, सह सचिव अमर कुमार, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, प्रेस सचिव अनिल कुमार, यूनियन कार्यकारिणी सदस्यों सतपाल सिंह, अजय कश्यप, मुबारिक अली व रामपाल समेत दर्जनों मजदूर सोमवार को एक दिन की हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन
मजदूरों ने कहा कि शांतिपूर्वक ढंग से संघर्ष किया जा रहा है। इससे पहले, प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है जिसमें इकाई से हटाऐे गए मजदूरों को वापिस रखने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
------------