फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Mahakhumli in Ronhat: Threat of ban on entry of leaders if ST status is not given in six months

छह माह में एसटी का दर्जा न मिला तो गिरिपार में नेताओं की एंट्री पर लगेगा बेन

Sat, 01 Jan 2022 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Mahakhumli in Ronhat: Threat of ban on entry of leaders if ST status is not given in six months
रोनहाट में आयोजित महाखुमली कार्यक्रम के दौरान जुटे हाटी। - फोटो : NAHAN
हरिपुरधार (सिरमौर)। हाटी समिति की रोनहाट इकाई ने रोनहाट में महाखुमली का आयोजन किया गया। खुमली में उपतहसील रोनहाट की 15 पंचायतों के करीब दो हजार से अधिक हाटियों ने पारंपरिक वेषभूषा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

खुमली में वक्ताओं ने गिरिपार क्षेत्र को एसटी का दर्जा देने में विलंब होने के लिए सरकार और नेताओं को जमकर कोसा। खुमली में जुटी भीड़ के उत्साह को देखकर वक्ता भी जोश में दिखे। खुमली में केंद्र सरकार से मांग की गई कि गिरिपार क्षेत्र को छह महीने के भीतर जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दिया जाए। यदि इस अवधि के भीतर गिरिपार क्षेत्र को एसटी का दर्जा नहीं मिला तो सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया कि दर्जा न मिलने पर गिरिपार क्षेत्र में नेताओं की एंट्री पर भी बेन लगाया जाएगा। खुमली में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप के प्रति भी लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को 144 पंचायतों के भेजे प्रस्ताव
गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दिलवाने के लिए खुमली में प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री को 144 पंचायतों की ओर से ऑनलाइन प्रस्ताव भेजे गए। रोनहाट के नायब तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय हाटी सीमित के अध्यक्ष अमीचंद कमल ने बताया कि रोनहाट से महाखुमली का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि अब हरिपुरधार, नौहराधार, राजगढ़, शिलाई, कफोटा और संगडाह आदि क्षेत्रों में भी खुमलियों का आयोजन किया जाएगा। खुमली में केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव कुंदन शास्त्री, किसान सभा के जिला अध्यक्ष रमेश वर्मा, नौहराधार इकाई के अध्यक्ष शिव चंद, चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष फकीर चंद, रमेश सिंगटा, प्रदीप सिंगटा, वीरेंद्र शर्मा शिलाई इकाई के अध्यक्ष ग्यार सिंह नेगी और वीरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed