{"_id":"6a3bd396197d0ea6700515bb","slug":"mahaalakram-samaroh-on-28-june-in-bayri-nahan-news-c-177-1-nhn1002-181765-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: महाअलंकरण समारोह में देशभर की 11 विभूतियां होंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: महाअलंकरण समारोह में देशभर की 11 विभूतियां होंगी सम्मानित
विज्ञापन
-बायरी में 28 जून को आयोजित होगा 67वां वार्षिक उत्सव
कला, साहित्य, समाजसेवा, पत्रकारिता और लोक संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेगा सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम का 67वां वार्षिक उत्सव एवं महाअलंकरण समारोह 28 जून को ददाहू क्षेत्र के बायरी में आयोजित किया जाएगा। समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस दौरान कला, साहित्य, समाजसेवा, पत्रकारिता, लोक साहित्य, लोक संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली देशभर की 11 विभूतियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
संगम के कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य ओमप्रकाश राही ने बताया कि समारोह में सेवानिवृत्त डिप्टी एडवोकेट जनरल सुरेश कुमार मोंगा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। साहित्यकार आशा देवी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी, जबकि वरिष्ठ पत्रकार अरविंद गोयल विशिष्ट अतिथि होंगे।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष साहित्य सेवा के लिए डॉ. ममता सोनी, प्रो. राजेश्वर प्रसाद मिश्र और रश्मि संजय श्रीवास्तव को सम्मानित किया जाएगा। समाजसेवा के क्षेत्र में एनएस शर्मा, इंदिरा शर्मा और उचित सिंघल को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। वहीं पत्रकारिता के लिए सतीश शर्मा, लोक संस्कृति के लिए कंवर खजान सिंह एवं दलीप ठुंडू की जोड़ी, लोक साहित्य के लिए यादव किशोर गौतम तथा नई कलम सम्मान के लिए हेमराज राणा का चयन किया गया है।
विज्ञापन
आचार्य राही ने बताया कि समारोह के दौरान शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत और लोकसंगीत पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेंगे।