फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   maap tol sivir in dadhahu on 14 july

Sirmour News: ददाहू में 14 जुलाई से लगेगा माप-तोल यंत्र सत्यापन शिविर

Fri, 10 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
maap tol sivir in dadhahu on 14 july
-शिविर में बाट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का होगा सत्यापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। विधिक माप-तोल विभाग की ओर से व्यापारिक प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जा रहे माप एवं तोल यंत्रों के सत्यापन और मोहराकरण के लिए ददाहू में 14 से 17 जुलाई तक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में दुकानदारों और व्यापारिक संस्थानों के माप-तोल के पैमाने, इलेक्ट्रॉनिक कांटे तथा अन्य संबंधित उपकरणों की जांच कर उनका सत्यापन और मोहराकरण किया जाएगा।

जिला विधिक माप-तोल अधिकारी आशुतोष चौधरी ने बताया कि 14 और 15 जुलाई को ददाहू के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानदारों एवं व्यापारियों के माप-तोल यंत्रों का सत्यापन किया जाएगा। वहीं, 16 और 17 जुलाई को ददाहू बाजार के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के माप-तोल यंत्र, पैमाने, इलेक्ट्रॉनिक कांटे तथा अन्य उपकरणों की जांच कर उनका मोहराकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी दुकानदारों और व्यापारियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने माप-तोल यंत्र सत्यापन के लिए शिविर में लाने की अपील की है।-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed