फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   licence is necessary for crackers sale

Sirmour News: नेहरू मैदान और बिट्टू ठाकुर पार्किंग में होगी पटाखे बेचने की अनुमति

Tue, 07 Nov 2023 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
licence is necessary for crackers sale
सचित्र
विज्ञापन

नेहरू मैदान और बिट्टू ठाकुर पार्किंग में होगी पटाखे बेचने की अनुमति

एसडीएम बोले, बिना अनुमति पटाखे बेचे तो जब्त किया जाएगा सामान

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। दीपावली त्योहार के दौरान अग्निकांड और किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम को लेकर राजगढ़ शहर में पटाखों की बिक्री के लिए दो स्थान चिह्नित किए गए हैं।

एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने अपने कार्यालय कक्ष में पटाखों की बिक्री एवं स्थान चिह्नित करने के संबंध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते बताया कि दिवाली पर्व के दौरान राजगढ़ शहर में पटाखों की बिक्री के लिए नेहरू मैदान व न्यू बस स्दैंड के सामने बिटटू ठाकुर के पार्किंग स्थल को चिह्नित किया गया हैं।
विज्ञापन


उन्होंने नगर पंचायत राजगढ़ व पुलिस विभाग के अधिकारियों को चिह्नित किए स्थानों पर पटाखे विक्रेताओं को अस्थायी स्टाल उपलब्ध करवाने के लिए मार्किंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि निर्धारित स्थल पर आतिशबाजी व पटाखों को शैड में रखना होगा, जो गैर ज्वलनशील सामग्री से इस तरह बना हो कि उसमें कोई गैर व्यक्ति प्रवेश न कर सके। पटाखों के बिक्री शैडों के बीच नौ फुट का फासला होना जरूरी है और शैड के अंदर कोई गैस का लैंप अथवा नंगी लाइट इत्यादि न हो। उन्होंने पटाखे विक्रेताओं को आग बुझाने की पर्याप्त सामग्री अपने पास रखने के निर्देश भी जारी किए।


एसडीएम ने बताया कि चिह्नित किए गए स्थानों के अलावा खुलेे में आतिशबाजी व पटाखों के बेचने की अनुमति नहीं होगी और पटाखों का विक्रय निर्धारित स्थल पर केवल लाइसेंस प्राप्त करने पर ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के यदि कोई भी व्यक्ति पटाखे बेचते हुए पाए जाने पर पटाखों को जब्त कर दिया जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed