फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Launch of the third edition of Nasir Yousafzai's Ibtida..., Ghazal collection

Sirmour News: नासिर यूसुफजई की इब्तिदा..., गजल संग्रह के तीसरे संस्करण का लोकार्पण

Thu, 26 Sep 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Launch of the third edition of Nasir Yousafzai's Ibtida..., Ghazal collection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। शहर के निजी रेस्तरां में प्रदेश के जाने-माने गजलकार नाहन निवासी नासिर यूसुफजई के गजल संग्रह इब्तिदा..., के तीसरे संस्करण का लोकार्पण समारोह हुआ। इसमें कला प्रेमी पूर्व विधायक और हिमफैड व प्रदूषण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी विशिष्ट अतिथि रहीं।
कंवर अजय बहादुर सिंह ने गजल संग्रह का लोकार्पण कर पहली प्रति चित्रकार जितेंद्र थापा उर्फ बिट्टू को प्रदान की। उन्होंने कहा कि नासिर यूसुफजई प्रदेश के जाने माने लेखक हैं, इनकी बहुत अच्छी पुस्तकें निकली हैं, जिसे मैंने खुद भी पढ़ा है। यह गौरव का विषय है कि इनके जैसा कलाकार नाहन से है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इनकी अभिव्यक्ति विभिन्न पुस्तकों के माध्यम से पाठकों के बीच पहुंचेगी।
विज्ञापन

बता दें कि नासिर के गजल संग्रह इब्तिदा.., का पहला संस्करण मार्च 2014 में निकला था। इसका लोकार्पण विश्व ख्याति प्राप्त गजल गायक अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन ने किया था। दूसरा संस्करण सितंबर 2014 में सामने आया। अब, सितंबर 2024 में तीसरा संस्करण पाठकों के लिए सामने आया है। इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी, चित्रकार जितेंद्र थापा उर्फ बिट्टू, शायर दीपराज विश्वास, जावेद उल्फत, रचना रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed