{"_id":"62e811404fb71e41d34eba2b","slug":"landslides-continues-at-kachi-dhank-in-ponta-silai-nh-sirmaur-nahan-news-sml4170921185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची ढांक में लगातार धंस रही सड़क, हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची ढांक में लगातार धंस रही सड़क, हालत खराब
विज्ञापन
पांवटा साहिब-शिलाई एनएच पर कच्ची ढांक में लगी मशीनरी। संवाद
- फोटो : NAHAN
सतौन (सिरमौर)। पांवटा-शिलाई एनएच 707 की हालत बरसात में जर्जर हो चुकी है। सड़क के चौड़ीकरण के कार्य के चलते जगह-जगह सड़क में मलबा आ गया है। कच्ची ढांक में लगातार सड़क धंस रही है। पिछले कई साल से यह समस्या बनी हुई है लेकिन विभाग और सरकार इसका समाधान नहीं कर पाई है।
इसके चलते यहां सफर काफी जोखिम भरा हो गया है। सड़क को वन-वे कर एक समय में एक छोर पर खड़े वाहनों को निकाला जा रहा है। बीते रविवार को सड़क बंद होने के बाद एनएच सड़क के चौड़ीकरण का कार्य कर रही कंपनी ने पूरी रात सड़क की मरम्मत की लेकिन दलदल होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते सोमवार को पांवटा जाने वाले कर्मचारी वर्ग और छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ी।
फिलहाल, कंपनी ने छोटे वाहनों और बसों के लिए सड़क तैयार की है। भारी वाहनों के लिए अभी सड़क तैयार नहीं है। बता दें कि इससे पहले सड़क इसी जगह पर 2019 और 2020 में टूट चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया है। यहां पड़ाही के भीतर पानी जमा होने से सड़क धंसने के साथ-साथ रिसाव की समस्या से वाहन चालक परेशान हैं।
विज्ञापन
अधिशाषी अभियंता पीके उप्रेती ने बताया कि एक साल पहले नाबार्ड को डीपीआर भेजी गई है। बजट स्वीकृत होने के बाद ही टेंडर लगाए जाएंगे। अभी सड़क की मरम्मत के लिए मशीनें लगाई गई हैं।
......

पांवटा साहिब-शिलाई एनएच पर कच्ची ढांक में भूस्खलन से खस्ताहाल हुई सड़क। संवाद- फोटो : NAHAN