Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Land acquisition in Jathia Devi not approved: Krishna

जाठिया देवी में भूमि अधिग्रहण मंजूर नहीं : कृष्ण

Wed, 31 Dec 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Land acquisition in Jathia Devi not approved: Krishna
शिमला। जाठिया देवी क्षेत्र में प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को लेकर युवा मंडल बागी ने बैठक की। बैठक में भूमि अधिग्रहण योजना का कड़ा विरोध जताते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। मंडल के अध्यक्ष कृष्ण ठाकुर ने कहा कि भूमि अधिग्रहण से न केवल स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका प्रभावित होगी बल्कि क्षेत्र का पर्यावरण संतुलन भी बिगड़ जाएगा। उन्होंने कहा है कि अधिग्रहण के कारण जल स्रोतों, कृषि योग्य भूमि और चारागाहों को नुकसान पहुंचेगा, जिससे किसानों और मजदूर वर्ग को भारी आर्थिक क्षति होगी। इसके अलावा प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से जल और वायु प्रदूषण बढ़ने की आशंका भी जताई। बैठक में युवाओं ने एकमत से प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, पर्यावरणीय प्रभाव और स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर पुनर्विचार किया जाए। ग्राम सभा की सहमति के बिना किसी भी प्रकार का भूमि अधिग्रहण स्वीकार नहीं किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article