{"_id":"654e3cedbb8c65db8d07e09f","slug":"lager-organised-in-ponta-hospital-nahan-news-c-177-1-ssml1030-12496-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अस्पताल परिसर में लगाया लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अस्पताल परिसर में लगाया लंगर
विज्ञापन
पांवटा अस्पताल परिसर में लगाया लंगर
व्यवसायी तलविंद्र सिंह ने दिवंगत पिता के जन्मदिन पर किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के युवा व्यवसायी तलविंद्र सिंह ने अपने दिवंगत पिता के जन्मदिन पर सिविल अस्पताल परिसर में लंगर का आयोजन किया।
इस दौरान पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग व युवा व्यवसायी महेश खुराना विशेष रूप से जनसेवा में मौजूद रहे।
मानव सेवा परमो धर्म को आदर्श मानने वाले स्वर्गीय सरदार अजीत सिंह के जन्मदिवस पर उनकी याद में उनके पुत्र तलविंद्र सिंह हन्नी व उनके छोटे भाई अतिंद्र सिंह ने सिविल अस्पताल में शुक्रवार को लंगर का आयोजन किया।
लंगर के वितरण की शुरुआत पूर्व विधायक किरनेश जंग की ओर से की गई। जंग ने इस मौके पर सरदार अजीत सिंह को याद किया। कहाकि स्व. अजीत सिंह ने अपने जीवन में जन कल्याण के बहुत से कार्य किए, जिनको समाज भुला नहीं पाएगा।
इस मौके पर पूर्व विधायक किरनेश जंग, एसडीएम पांवटा जीएस चीमा, स्थानीय नेता असगर अली, महेश खुराना, रिपुदमन कालरा, तरुणदीप सिंह, अमरदीप सिंह व टीटू अरोरा आदि ने लंगर वितरित किया।
विज्ञापन
संवाद