{"_id":"6ac4e348867e2e571a01e712","slug":"labourer-help-nahan-news-c-177-1-nhn1001-190867-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर में 131 श्रमिकों को 45.15 लाख की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर में 131 श्रमिकों को 45.15 लाख की सहायता
विज्ञापन
-छात्रवृत्ति योजना के तहत 118 लाभार्थियों को मिले 38.24 लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से जिला सिरमौर में पंजीकृत कामगारों और उनके परिवारों को 14 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। गांधी जयंती पर भी रामपुर के नोगली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश के 1471 पंजीकृत कामगारों को 5,78,81,725 रुपये की सहायता वितरित की।
जिला सिरमौर में विभिन्न योजनाओं के तहत 131 लाभार्थियों को कुल 45,15,100 रुपये दिए गए। इनमें शिक्षण छात्रवृत्ति सहायता योजना में 118 लाभार्थियों को 38,24,100 रुपये, विवाह सहायता में तीन को 1,53,000 रुपये, मुख्यमंत्री विधवा/दिव्यांग/निराश्रित महिला आवास योजना में दो को 2,00,000 रुपये, मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री आवास योजना में तीन को 2,03,000 रुपये तथा मातृत्व/पितृत्व सहायता योजना में पांच लाभार्थियों को 1,35,000 रुपये मिले। इन सभी योजनाओं की राशि का योग 45,15,100 रुपये है।
बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि 18 से 60 वर्ष की आयु के ऐसे कामगार, जिन्होंने पिछले पूरे वर्ष में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य किया है, श्रम कार्यालय में पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पात्र कामगारों की ई-केवाईसी और वेरिफिकेशन का कार्य जारी है। जिन कामगारों की ई-केवाईसी नहीं हुई है, वे आधार कार्ड, बोर्ड पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर श्रम कार्यालय में निशुल्क ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
संवाद-- -- -- -- --

संवाद