फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kusti pratiyogita in patliyo

Sirmour News: पातलियों दंगल में पटियाला के सूखा पहलवान ने जीती माली

Fri, 09 Aug 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
kusti pratiyogita in patliyo
पातलियां में दंगल शुरु करवाते मुख्य अतिथिअरिकेश जंग व आयोजन समिति: संवाद
पातलियों दंगल में पटियाला के सूखा पहलवान ने जीती माली
विज्ञापन

कुश्ती भारत देश का प्राचीन एवं दमदार पारंपरिक खेल : अरिकेश जंग
मुख्यातिथि अरिकेश जंग ने विजेता तथा उपविजेता को बांटे इनाम

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा विधानसभा क्षेत्र के पातलियों में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में हिमाचल, पंजाब व हरियाणा राज्यों के दर्जनों पहलवानों ने दमखम दिखाया। फाइनल में पटियाला के सूखा पहलवान ने यमुनानगर के विक्की को हराकर माली पर कब्जा जमाया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि युवा नेता अरिकेश जंग चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में अरिकेश जंग चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में अरिकेश जंग चौधरी ने कहा कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल न केवल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन और संघर्ष की भावना भी जागृत करते हैं। इस तरह के आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर कुश्ती को संरक्षित रखने के साथ-साथ युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने स्थानीय लोगों, ग्राम पंचायत सदस्यों और क्षेत्र के युवाओं समेत आयोजकों का आभार जताया। भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पातलियों के उपप्रधान दिलबाग सिंह, पूर्व प्रधान दाता राम चौहान व आयोजन समिति सदस्य बलविंद्र सिंह नंबरदार ने कहा कि गांव में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय युवाओं और बाहरी राज्यों के पहलवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फाइनल कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पटियाला के सूखा व यमुनानगर के विक्की पहलवान ने अपने कौशल व ताकत का प्रदर्शन किया। विजेता रहे सूखा पहलवान को 5100 रुपये और माली तथा उपविजेता रहे विक्की को 4100 राशि प्रदान की गई। स्थानीय दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ पहलवानों का खूब हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम आयोजन समिति ने गांव के गण्यमान्य व्यक्तियों, स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व पंचायत प्रधान दाता राम, उप प्रधान दिलबाग सिंह, उप प्रधान बद्रीपुर शुभम चौधरी, बलविंदर सिंह नंबरदार, विशाल वालिया, प्रदीप चौहान समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed