फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kusti pratiyogita in badu sahib

Sirmour News: चीमा साहिब के पहलवान साजन सिंह ने जीता दंगल

Tue, 14 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
kusti pratiyogita in badu sahib
बडू साहिब में कुश्ती पर दांव लगाते पहलवान। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन



बड़ू साहिब में बैसाखी मेले के समापन पर हुआ दंगल

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। बडू साहिब में आयोजित तीन दिवसीय बैसाखी मेले का मंगलवार को समापन हुआ। मेले के अंतिम दिवस पर पारंपरिक दंगल का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें 61 पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया।

इसके अंतिम मुकाबले में चीमा साहिब के साजन सिंह ने तलवंडी के संदीप सिंह को हराकर माली अपने नाम की। अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कुश्ती कोच जगतार सिंह (गोलू) और संत अत्तर सिंह कुश्ती अखाड़ा (चीमा साहिब) से जुड़े वरिष्ठ कोचों ने आयोजन में रैफरी का सहयोग दिया।
विज्ञापन


समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि जगजीत सिंह रहे, जबकि इस अवसर पर गुरमेल सिंह, बख्शीश सिंह, बलराज सिंह, डॉ. टीएस बनिपाल और रुपिंदर कौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में विजेता पहलवान साजन सिंह (चीमा साहिब) को 41 हजार रुपये नकद, जबकि उपविजेता पहलवान संदीप (तलवंडी) को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed