{"_id":"654a334e3ffc8058ee0bf6b4","slug":"kunwer-shurveer-singh-lamritti-natya-samaroh-will-be-held-in-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-12278-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में कुंवर शूरवीर सिंह स्मृति नाट्य समारोह 25 नवंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में कुंवर शूरवीर सिंह स्मृति नाट्य समारोह 25 नवंबर से
विज्ञापन
सचित्र--
नाहन में कुंवर शूरवीर सिंह स्मृति नाट्य समारोह 25 नवंबर से
स्टेपको नाहन के समारोह में नाहन के रंगकर्मी पेश करेंगे दो नाटक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्टेपको नाहन, शहर के जिला परिषद भवन में द्वितीय कुंवर शूरवीर सिंह स्मृति नाट्य समारोह आयोजित करेगी। इसमें नाहन शहर के रंगकर्मी दो नाटकों का मंचन करेंगे।
स्टेपको के अध्यक्ष रजित सिंह कंवर ने बताया नाट्य समारोह 25 व 26 नवंबर को जिला परिषद भवन नाहन में आयोजित किया जाएगा। इसमें नाहन के रंगकर्मी दो नाटकों का मंचन करेंगे।
पहले दिन 25 नवंबर को केपी सक्सेना की ओर से लिखे हास्य नाटक गज फुट इंच.., का मंचन किया जाएगा। अगले दिन 26 नवंबर को डाकघर नाटक का मंचन किया जाएगा।
नाटक का लेखन गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की ओर से किया गया है, जबकि निर्देशन रजित सिंह कंवर ने किया है। नाटक प्रबंधन व प्रकाश संयोजन वसीम खान का होगा।
संगीत मोनू यादव और मंच सज्जा अनीश सैनी की रहेगी। परिधान और रूप सज्जा फरजाना करेंगी। जबकि मंचीय गतिविधियों का प्रबंध गगन सैनी करेंगे।
नाटक में नाहन के वरिष्ठ रंगकर्मी रामकुमार सैनी, रोटरी अध्यक्ष नीरज गुप्ता और राकेश शर्मा सरीखे कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे।
-- -- संवाद