{"_id":"623618c2e8bf8863856b40c8","slug":"kuldeep-sharma-will-present-their-programme-in-holi-mohlla-culture-night-nahan-news-sml403029321","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होला मोहल्ला की पहली संध्या में नाटी किंग कुलदीप मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होला मोहल्ला की पहली संध्या में नाटी किंग कुलदीप मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अब पांवटा साहिब होला मोहल्ला पर तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा। रविवार को प्रथम सांस्कृतिक संध्या पर नाटी किंग कुलदीप शर्मा धमाल मचाएंगे। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगी।
सोमवार को होने वाली दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य कलाकार पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख लोगों का मनोरंजन करेंगे। इस दिन उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम विवेक महाजन करेंगे।
मंगलवार को अंतिम सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार हिमाचली लोक गायक विक्की चौहान होंगे। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी इस संध्या के मुख्य अतिथि होंगे। पांवटा साहिब नगर परिषद ने पहले दो सांस्कृतिक संध्या करवाने का फैसला लिया था। अब तीन सांस्कृतिक संध्या करवाने को निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पांवटा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन के निर्देश पर तीन सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते दो वर्षों से सांस्कृतिक संध्या व मेले का आयोजन नहीं सका है। इससे लोक कलाकारों को भी मंच नहीं मिल पाया। इसलिए स्थानीय कलाकारों को मंच देने के लिए सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रमों को तीन दिवसीय आयोजन पर सहमति बनी है। अब सांस्कृतिक संध्या के लिए एक और दिन बढ़ाया गया है।