फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   krishi upaj mandi samiti sirmaur meeting

सख्ती : तीन नोटिस के बाद डिफाॅल्टर आढ़तियों से करवाएंगे दुकानें खाली

Wed, 26 Mar 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
krishi upaj mandi samiti sirmaur meeting
कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर  की त्रैमासिक बैठक भागलेते पद्वाधिकारी व सदस्य: संवाद
सख्ती : तीन नोटिस के बाद डिफाॅल्टर आढ़तियों से करवाएंगे दुकानें खाली
विज्ञापन

गेंहू खरीद 2425 रुपये प्रति क्विंटल व 8 अप्रैल से खरीद शुरु : सीता राम शर्मा
कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर त्रैमासिक बैठक पांवटा साहिब में आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई जिसमें किसान, बागवान व आढ़तियों को बेहतर सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। डिफाॅल्टर आढ़तियों को तीन नोटिस जारी होंगे। इसके उपरांत लंबित राशि जमा नहीं करवाने पर दुकानें खाली करवा दी जाएंगी।
कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर के अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने बैठक के बाद विशेष बातचीत में ये बात कही।

कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर के अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने बताया कि कुछ आढ़ती काफी समय तक किराया जमा नहीं करवाते हैं। डिफाॅल्टर आढ़तियों को तीन नोटिस जारी होंगे। इसके बाद दुकानें खाली करवा दी जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में 11 माह के लिए मंडी समिति की ओर से लाइसेंस धरोहर राशि 5,000 तथा अर्बन क्षेत्रों के लिए 10,000 रुपये रखी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में अग्रिम रेंट राशि 10,000 तथा शहरी क्षेत्रों में 25,000 राशि रखी गई है।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में गेहूं खरीद पर चर्चा की गई। सिरमौर के पांवटा साहिब व धौलाकुआं खरीद केंद्रों में 8 अप्रैल से विधिवत गेहूं फसल की खरीद शुरू होगी। पिछले वर्ष गेहूं फसल की खरीद 2,275 रुपये थी। इस वर्ष किसानों को प्रति क्विंटल 150 रुपये अधिक दाम मिलेगा। इस बार किसानों से 2,425 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं के खरीद दाम रहेंगे। पांवटा साहिब केंद्र में 720 मीट्रिक टन व धौलाकुआं में 282 मीट्रिक टन फसल की खरीद का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को फसल खरीद के 24 घंटे के भीतर पेमेंट खाते में डाल दी जाएगी। खरीद के दौरान किसानों के लिए ठहरने, पेयजल, शौचालय समेत अन्य सुविधाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति मंडी समिति सचिव रश्मी भटनागर, सदस्य नरेश कुमार, मितर सिंह, विजय दीप जंग, शशि कपूर, संजीव बंसल, राजेंद्र चौधरी, अक्षित कुमार, हरिकृष्ण वर्मा, विक्रम सिंह, आनंद परमार समेत सरकारी व गैर सरकारी मौजूद रहे।



बाक्स...

बैठक में आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया
- मंडी समिति की सचिव रश्मी भटनागर ने बैठक में आय व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया जिसमें नवंबर 2024 से फरवरी 2025 तक 64,42,470.02 रुपये आय तथा 45,36,499.00 रुपये व्यय हुआ है।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed