फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   krishi seva sang sirmaur election

Sirmour News: डॉ. पवन कुमार अध्यक्ष और डॉ. रणबीर सिंह बने महासचिव

Fri, 17 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
krishi seva sang sirmaur election
कृषि सेवा संघ जिला सिरमौर की द्विवार्षिक कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश कृषि सेवा संघ जिला इकाई सिरमौर के द्विवार्षिक चुनाव उप कृषि निदेशक नाहन एवं निर्वाचन अधिकारी साहब सिंह की अध्यक्षता में हुए। इसमें नाहन से डॉ. पवन कुमार को अध्यक्ष चुना गया, जबकि एसएमएस (कृषि) पांवटा साहिब डॉ. रश्मि भटनागर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं डॉ. रणबीर सिंह, कृषि विकास अधिकारी, कृषि उपनिदेशक कार्यालय नाहन को महासचिव बनाया गया। डॉ. शिवांगी धीमान, जिला कृषि अधिकारी नाहन को वित्त सचिव, डॉ. चेतन गुप्ता को संयुक्त सचिव, डॉ. शालिनी चौधरी को संयुक्त सचिव (सामान्य), डॉ.अंकित कुमार को संयुक्त सचिव (प्रेस) और डॉ. मंजुल शर्मा को संयुक्त सचिव बनाया गया। जबकि डॉ. हरि कृष्ण, डॉ. विवेक चंदेल, डॉ. हरभजन सिंह और डॉ. पारस गुप्ता को राज्य प्रतिनिधि चुना गया।
बैठक में सर्वसम्मति से परियोजना निदेशक (आत्मा), नाहन नवदीप कौंडल को मुख्य सलाहकार नामित किया गया।

---संवाद---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed