फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   - krishan chand elected pradhan in gram vikas samitti kolar

Sirmour News: कृष्ण चंद को प्रधान और अमर जीत सिंह को चुना सचिव

Mon, 03 Apr 2023 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
-  krishan chand elected pradhan in gram vikas samitti kolar
कृष्ण चंद, नवनियुक्त प्रधान।
सचित्र-01
विज्ञापन

कृष्ण चंद को प्रधान और अमरजीत सिंह को चुना सचिव
ग्राम विकास समिति कोलर का हुआ गठन
क्षेत्र में बढ़ते नशे के खिलाफ चलाएंगे मुहिम : कृष्ण चंद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोलर गांव में ग्रामीणों ने ग्राम विकास समिति कोलर का गठन किया। एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब से पंजीकृत यह समिति सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इसके अलावा क्षेत्र में बढ़ रहे नशे और महिला उत्पीड़न के खिलाफ भी मुहिम चलाएगी।
समिति के गठन को लेकर आयोजित बैठक में कृष्ण चंद को सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त किया गया। जबकि प्रेम सिंह को उप-प्रधान, अमरजीत सिंह को सचिव, जसमेर सिंह को सह-सचिव, रौनकी राम को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा सोहन सिंह, मामचंद, गुरमुख सिंह, राम प्रसाद, किशन सिंह, राम प्रकाश, रणजीत सिंह, निर्भय सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रधान कृष्ण चंद ने कहा कि नशा युवाओं को अंदर से खोखला करता जा रहा है। युवाओं में नशे का प्रचलन काफी बढ़ गया है। युवाओं तक खतरनाक नशा आसानी से पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में आने वाली पीढि़यां नपुंसक तक पैदा हो सकती है। इसलिए समिति ने नशे के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ भी समिति अभियान छेड़ेगी।
-----तन्हा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed